कर्क राशि कैरियर राशिफल 2024 Kark Rashi Career Rashifal 2024

कर्क राशि कैरियर राशिफल 2024 Kark Rashi Career Rashifal  2024 | Horoscope in Hindi |

चंद्रमा आपकी राशि का स्वामी है, मंगल कैरियर का स्वामी है एवं बृहस्पति भाग्य का स्वामी है। इस कारण चंद्रमा, मंगल एवं बृहस्पति कैरियर से संबंधित मामलों में महत्वपूर्ण ग्रह हैं।

आपके कैरियर से जुड़े मामलों में यह अच्छा समय है। आप योजना के साथ काम करेंगे एवं इस वर्ष में अपने व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे।

प्रथम तिमाही नौकरी बदलने के लिए अनुकूल है। नए अवसर आपको अपने व्यावसायिक संपर्कों से प्राप्त होंगे। आप अपने कैरियर में अचानक बदलाव के लिए तैयार रहें। यह विकास के लिए बेहतरीन समय होगा।

दूसरे तिमाही में भी कैरियर से संबंधित मामलों में अच्छा फल प्राप्त होगा। अधिकतम ग्रह आपके पक्ष में हैं। आप आत्मविश्वास एवं उर्जा के साथ काम करेंगे। परन्तु आपको सलाह दी जाती है कि जोखिम से बचें। आपको योजना के अनुसार कार्य करना चाहिए।

साल के तिमाही में भी समय आपके पक्ष में है। बृहस्पति के पक्ष में होने के कारण आपकी किस्मत आपका पूर्ण रुप से सहयोग देगी। आपका बातचीत करने का रवैया प्रभावी होगा एवं आप सही दिशा में अपने प्रयासों के द्वारा सफलता हासिल करेंगे। पिछले कुछ माह में किए गए प्रयासों के परिणाम इस अवधि में मिल सकते हैं।

साल के अंतिम तिमाही में समय औसत रहेगा। आपकी राशि पर शनि की  ढईया  की उपस्थिति परिस्थितियों को आपके खिलाफ कर सकती है। नौकरी संबंधित निर्णय सावधानी से लेने की जरुरत है। चिंता एवं निराशा काम में परेशानी ड़ाल सकती है। नकारात्मक सोच के कारण सफलता आपसे दूर रह सकती है। कैरियर से संबंधित कोई जोखिम ना लेंवे। आपके साथी आपको गुमराह करने का प्रयास कर सकते हैं।

2024 में कर्क राशि के लिए अनुकूल समय

सितंबर तक का समय आपके लिए बेहतरीन है। मौजूदा नौकरी में पदोन्नित यह कोई नया काम मिल सकता है।

2024 में कर्क राशि के लिए प्रतिकूल समय

शनि साल के अंत तक का समय आपको कष्ट देने वाला होगा। आपको सफलता के लिए मेहनत करनी होगी। परन्तु यदि अनुकूल परिणाम ना मिले तो निराश ना होवंे।

2024 में सफलता के लिए कर्क राशि को सुझाव

आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने सभी महत्वपूर्ण कार्य सितंबर 2024 तक खत्म कर लेवें।

2024 में कर्क राशि वालों के लिए उपाय एवं रत्न

आपको चंद्रमा का रत्न सफेद मोती धारण करना चाहिए। छोटी उंगली में चांदी की अंगूठी में अथवा गले में धारण कर सकते हैं।

कैरियर में सफलता के उपाय

प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करंे।

मंगलवार को लाल भोजन का दान करें।